लखनऊ: विकसित भारत के एंबेसडर ऑफ द वीक बने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुए विकसित भारत अभियान में  उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को ‘एंबेसडर ऑफ द वीक’ चुना गया है। उन्हें नमो ऐप के विकसित भारत कार्यक्रम में इस सप्ताह देशभर में आम नागरिकों ने सबसे ज्यादा बार पसंद किया। नमो एप पर उनके लिंक से सबसे ज्यादा लोगों ने ऐप डाउनलोड किया। प्रधानमंत्री ने एक से पांच स्थान पाने वालों को शुभकामनाएं दी है, इसमें चौथा स्थान लखनऊ के भाजपा कार्यकर्ता अनुराग श्रीवास्तव ने हासिल किया है।

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी के नमो ऐप पर ''विकसित भारत एंबेसडर'' नाम से एक मॉड्यूल पेश किया गया है। मोदी ने दिसंबर 2023 में नमो ऐप डाउनलोड करके विकसित भारत एंबेसडर बनने का आह्वान किया था। मोदी हर हफ्ते इसे लेकर एक रैंकिंग जारी करते हैं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को सप्ताह का नंबर वन चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी है। श्री पाठक ने इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया है। मोदी ने दूसरा स्थान पाने वाले चितरंजन कुमार, तीसरा स्थान पाने वाले डा. पंकज सिंह, चौथा स्थान पाने वाले भाजपा कार्यकर्ता अनुराग श्रीवास्तव और पांचवा स्थान पाने वाली सीमा हिरय को भी बधाई दी है। इन सभी को चार मार्च से 10 मार्च के सप्ताह के लिए विकसित भारत अंबेसडर चुना गया है।

नरेंद्र मोदी डॉट इन नाम के एक्स अकाउंट पर ये लिस्ट जारी की गई है, जिसके साथ एक नोट भी लिखा गया है, जिसमें कहा गया है, ''इस सप्ताह शीर्ष पांच विकसित भारत राजदूतों को बधाई! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए आपका समर्पण प्रेरणादायक और सराहनीय है।''

ये भी पढ़ें -भाजपा ने 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, करनाल से खट्टर तो नागपुर से गडकरी को मिला टिकट

संबंधित समाचार