कैसे कह दूँ कि मुलाकात नहीं होती.., शिवपाल यादव ने बदायूं में संभाला मोर्चा, आज करेंगे जनसंपर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सपा ने बदांयू सीट से पार्टी महासचिव शिवपाल यादव को अपना उम्मीवार बनाया है। उनके प्रत्याशी बनाए जाने के बाद मीडिया में उनके नाराज होने की अटकलें थीं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वह सपा के फैसले से नाराज हैं। लेकिन अब पूरे मामले पर शिवपाल यादव का बयान आया है। 

शिवपाल यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पोस्ट एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि वो बदायूं क्षेत्र में जनसंपर्क के लिए जुट गए हैं। वो आज से बदायूं पहुंच रहे हैं जहां वो बेटे आदित्य के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शिवपाल यादव ने एक्स पर लिखा, 'आज से बदायूं लोकसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क हेतु यात्रा पर हूं। मेरा इस क्षेत्र से दशकों पुराना आत्मीय रिश्ता है। मन में बदायूं से जुड़े ढेरों किस्से और यादें हैं। शकील बदायूनी साहब के शब्दों में। कैसे कह दूँ कि मुलाकात नहीं होती है, रोज मिलते हैं मगर बात नहीं होती है।' 

शिवपाल यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए  कहा कि वो पार्टी के आदेश पर बदायूं जा रहे हैं।  उन्होंने भरोसा दिलाया कि वो इस सीट को जीतकर वापस आएंगे। वो आज बदायूं जा रहे हैं और आज से जनसंपर्क शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी इस बार मैनपुरी में भी पूरा जोर लगा रही है, लेकिन सपा के सभी प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे। शिवपाल यादव ने दावा किया है कि हम सभी 80 की 80 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। 

यह भी पढ़ें: गायत्री प्रजापति के 17 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, लखनऊ, अमेठी समेत यहां चल रहा सर्च आपरेशन, जानिए क्या हैं आरोप?

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म