अन्नदाताओं के लिए कोई कदम नहीं उठा रही सरकार: राष्ट्रीय अध्यक्ष

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत, नवाबगंज कार्यक्रम में पहुंचे

अन्नदाताओं के लिए कोई कदम नहीं उठा रही सरकार: राष्ट्रीय अध्यक्ष

बहराइच, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृहस्पतिवार को लखीमपुर होते हुए नानपारा पहुंचे। यहां पर उनका पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकार किसानों की मांग पर ध्यान नहीं दे रहा है। भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह बृहस्पतिवार को जिले में पहुंचे। 

नानपारा टोल प्लाजा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद वार्ता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए वह बहराइच पहुंचे हैं। उन्होंने किसान क्रांति दल को मजबूत करने की बात कही। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार हमारे किसानो की कोई बात नहीं मान रहा है और यह भी आरोप लगाते हुए कहा कि इस समय केवल केंद्र सरकार उद्योगपतियों का ध्यान रख रही है। 

उद्योगपतियों के हजारों करोड़ों रुपए माफ किए जा रहे हैं और जो किसान अन्नदाता है, उसके लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जो किसान की बात करेगा वही देश पर राज करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि जो अनुशासन में और संगठन का सम्मान करेगा।

वही संगठन में रहेगा और जो बात नहीं मानेगा तो हम हैं भानु कान पड़कर तानु यह कहते हुए वह नवाबगंज कार्यक्रम के लिए प्रस्थान हो गए। नवाबगंज विकास खंड के ग्राम तेजा फाटा में अनूप मिश्रा के यहां आयोजित कार्यक्रम में वह शामिल होंगे। इस दौरान काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: गायत्री प्रजापति के 17 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, लखनऊ, अमेठी समेत यहां चल रहा सर्च आपरेशन, जानिए क्या हैं आरोप?

ताजा समाचार

बरेली: फ्रिज और वॉटर कूलर ने घटाई ठंडा पानी करने वाले मिट्टी के मटकों की मांग, मायूस हो रहे कारीगर
अयोध्या: राजनीति करना हमारा व्यापार नहीं, गरीबों की सेवा करना ही उद्देश्य : स्वतंत्र देव सिंह
Etawah Accident: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक सवार को रौंदा...पिता-पुत्री की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
चीन ने पाकिस्तान के लिए निर्मित हैंगर श्रेणी की आठ पनडुब्बियों में से पहली का किया जलावतरण
Kanpur: रूस के वैज्ञानिक आएंगे सीएसए विवि; करेंगे शोध में सहायता, परखेंगे शैक्षणिक गतिविधियां
बरेली: 'कांग्रेस नहीें चाहती गरीबों का भला', भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने साधा निशाना