मुरादाबाद : विज्ञान के अविष्कारों और गतिविधियों को देखकर बच्चे हुए खुश

राष्ट्रीय विज्ञान संस्थान में एक्सपोजर विजिट के लिए छात्रों का दल दिल्ली पहुंचा, एडी बेसिक शिक्षा ने दो बसों को दिखाई झंडी

मुरादाबाद : विज्ञान के अविष्कारों और गतिविधियों को देखकर बच्चे हुए खुश

मुरादाबाद। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग के नगर क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूलों के बच्चों का दल शिक्षकों के साथ एक्सपोजर विजिट के लिए राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, दिल्ली पहुंचा। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अन्तर्गत आयोजित एक्सपोजर विजिट पर जाने वाले दल को गुरुवार सुबह एडी बेसिक शिक्षा बुद्धप्रिय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। दोपहर में बच्चे दिल्ली पहुंच गए। बच्चे वहां लगी विज्ञान प्रदर्शनी देखेंगे और नई वैज्ञानिक जानकारियां लेंगे।

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय विज्ञान संस्थान में आयोजित एक्सपोजर विजिट के लिए महानगर के जूनियर हाईस्कूलों के 100 बच्चे नगर शिक्षाधिकारी मनोज कुमार बोस, राहुल शर्मा आदि के साथ दो बसों से भेजे गए थे। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक बुद्धप्रिय सिंह ने छात्रों को कैप पहनाया। कहा विज्ञान के ज्ञान के बिना अब जीवन में तरक्की संभव नहीं है। नई तकनीक सीखने से अवसर बढ़ते हैं। इसलिए विज्ञान के प्रति छात्रों का रुझान अधिक होना चाहिए। इस दौरान इन स्कूलों के विज्ञान शिक्षक भी मौजूद रहे। 

एक्सपोजर विजिट के दौरान बच्चों ने राष्ट्रीय विज्ञान संस्थान में विज्ञान के आश्चर्यजनक अविष्कारों और गतिविधियों को देखकर उसके बारे में जानकारी ली। इसके बाद बच्चों ने इंडिया गेट को भी देखा और अमर जवान ज्योति पर देश के अमर शहीदों को नमन किया। कक्षा आठ के सूरज, कक्षा सात के अनम, हमजा के अलावा अन्य बच्चों चन्द्रदीप, अफसा, अरबाज, आफरीन, कृष्णा, प्रिंस, अरमान, सागर, तनुजा भारती आदि ने कहा कि विज्ञान के अविष्कार और चमत्कार देखकर आश्चर्य की सीमा नहीं रही। इस दौरान नगर शिक्षाधिकारी मनोज कुमार बोस के साथ रत्नेश बाला, प्रतिमा कुमारी, राहुल शर्मा, आशा बडोला, नमिता गुप्ता, प्रशांत कुमारी, ममता बाली, शालिनी सिंह सहित अन्य शिक्षक व बच्चे मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा मुरादाबाद से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव? अभद्र टिप्पणी मामले में कोर्ट में हुई हाजिर