इनेलो लोकसभा की सभी 10 सीटों पर लड़ेगा चुनाव, अभय चौटाला का ऐलान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने को घोषणा की है कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चौटाला ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों का चयन करने के लिये पांच सदस्यों की टीम बनायी है और सौ से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं। 

हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान 91 सदस्यों का उपस्थित होना असंवैधानिक कार्य था, जबकि नियमों के अनुसार सदन में सदस्यों की संख्या 90 से अधिक नहीं हो सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने गठबंधन टूटने के बाद भी व्हिप जारी कर पार्टी सदस्यों को गैरहाजरी के निर्देश दिये ताकि भाजपा की मदद की जा सके। 

जजपा के पाँच सदस्यों के ही सदन में उपस्थित रहने पर उन्होंने कहा कि जो लोग धोखा देते हैं, वे धोखा खाते भी हैं। अंत में पार्टी के दो ही विधायक बचने वाले हैं, जो पारिवारिक सदस्य हैं। उन्होंने दावा किया कि मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा इसलिए देना पड़ा क्योंकि सर्वे रिपोर्ट में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत नहीं मिल रहा है। 

उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रदेशवासी अबकी बार कांग्रेस को भी सत्ता से दूर रखेंगे क्योंकि कांग्रेस में भी गहरे विवाद हैं। उन्होंने कहा कि दलबदल के विरोध में चुनाव आयोग को एक सख्त कानून बनाना चाहिये ताकि चुनाव बाद पार्टी बदलने पर रोक लगे।

उन्होंने कहा कि अगर दल बदल पर रोक लग जाये तो ईडी और सीबीआई का डर खत्म हो जायेगा। उन्होंने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि यह बात भाजपा सिर्फ भ्रम पैदा करने के लिये कह रही है।

यह भी पढ़ें- देश के 32 दलों ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का किया समर्थन, 15 ने किया विरोध

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यूपी के जवान बचाएंगे जान, नेपाल में फंसे नागरिकों के लिए योगी सरकार ने भेजी SDRF और PAC
लखनऊ : अब गांव में मिलेगी प्राइवेट स्कूल जैसी पढ़ाई! 27.22 करोड़ से कटौली में बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, विधायक जयदेवी कौशल ने रखी नींव
लखनऊ के गीता विहार कॉलोनी में जलभराव से हाहाकार! अधूरा नाला बना मुसीबत, घरों में घुस रहा पानी; CM योगी से मदद की गुहार
Raksha Bandhan : Lucknow की महापौर ने सैनिकों की कलाई पर बांधी राखी, कहा- देश की रक्षा करने वालों के साथ पूरा लखनऊ
Bareilly News : बरेली के मेयर उमेश गौतम के रक्षाबंधन कार्यक्रम में पहुंचीं हजारों महिलाएं-बोले, 'आपके सम्मान में झुका रहेगा सिर'