श्रावस्ती: देसी तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भिनगा महिमानाथ उपाध्याय ने मुखविर की सूचना अंटा तिराहे से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना परिचय राजेश उर्फ आलू पुत्र काली प्रसाद निवासी भरथा बेलभरिया के रूप में दिया। जामा तलाशी में आरोपी के पास से एक अदद देसी तमंचा 315 बोर व 1 कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर कोतवाली भिनगा में शस्त्र अधिनियम में मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें:-प्रदेश में ई ऑटो रिक्शा की ड्राइविंग सीट संभालेंगी महिलाएं, योगी सरकार महिलाओं को देगी निशुल्क प्रशिक्षण

संबंधित समाचार