Unnao: शिक्षक एमएलसी बोले- '2024 में फिर बनेगी मोदी सरकार, यूपी में BJP जीतेगी 80 सीटें, सरकार कर रही सभी वर्गों का विकास'

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश में अस्सी सीटें जीतेगी, क्योंकि केन्द्र और प्रदेश सरकार सभी वर्गों के हितों में कार्य कर रही है। इतना ही नहीं भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। जिससे एक बार फिर केन्द्र में मोदी सरकार बनेगी।

यह जानकारी गुरुवार दोपहर लखनऊ से कानपुर जाते समय उन्नाव अंतर्गत मरहला चौराहे पर स्वागत के दौरान लखनऊ खंड शिक्षक एमएलसी एवं दैवीय आपदा प्रबंधन समिति के सभापति उमेश द्विवेदी ने कही। उन्होंने कहा कि होने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बनने जा रही है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में दैवीय आपदाओं पर सरकार तुरंत एक्शन ले रही है। भरपाई के लिये पीड़ितों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। 2024 में एक बार फिर से केन्द्र में मोदी सरकार बनेगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद उन्हें प्रतीक चिंह भेंट किया गया। 

स्वागत करने वालों में वेणु रंजन भदौरिया, गंगा सागर यादव, शिवम तिवारी, राजू यादव, हरीश शुक्ला, धर्मेन्द्र यादव, राजेन्द्र शुक्ला, अशोक श्रीवास्तव, विनोद गौतम, महेश शर्मा, रामलखन यादव, शिवशंकर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Kanpur Dehat: प्रेमी ने की दूसरी शादी; प्रेमिका पहुंची घर, हंगामा करने के बाद खाया जहर; अस्पताल में भर्ती, लगाया ये आरोप

संबंधित समाचार