Kanpur Dehat: प्रेमी ने की दूसरी शादी; प्रेमिका पहुंची घर, हंगामा करने के बाद खाया जहर; अस्पताल में भर्ती, लगाया ये आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात, अमृत विचार। प्रेमी के दूसरी शादी करने की जानकारी पर पहुंची प्रेमिका ने घर में जमकर हंगामा किया। इसके बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने उसे सिकंदरा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

कस्बा सिकंदरा निवासी एक युवक का करीब छह साल पहले कानपुर के किदवई नगर निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के अनुसार एक वर्ष पूर्व उसने मंदिर में प्रेमी के साथ शादी रचाई थी और दोनों अलग अलग रहने लगे। इसी बीच प्रेमी ने चुपके से दूसरी शादी कर ली। 

जानकारी पर प्रेमिका ने थाने के कई चक्कर लगाए गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। जिसपर वह बुधवार की देर शाम सिकंदरा में प्रेमी के घर जा पहुंची। घर का दरवाजा खुला मिलने वह छत पर चढ़ गई और हंगामा काटने लगी। यह देख युवक व उसके परिजन मौके से फरार हो गए। इसी दौरान युवती ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस युवती को सीएचसी सिकंदरा ले गई। 

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल अकबरपुर रेफर कर दिया। इस संबंध में सीओ सिकंदरा संजय वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। युवती का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Auraiya: शार्ट सर्किट से वैन में लगी आग; धू-धूकर जली वैन, लोगों का आरोप- गैस रिफिलिंग करने के दौरान हुआ हादसा

संबंधित समाचार