प्रयागराज: विवाहिता ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोरांव/नैनी/ प्रयागराज, अमृत विचार। कोरांव थाना क्षेत्र में विवाहिता ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

कोरांव थाना क्षेत्र के नेवढ़िया 42  गांव की पूजा सिंह 30 पत्नी सुभाष सिंह ने गले में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पूजा का मायका मोनाई बताया गया है। उसके दो बच्चे हैं। मृतका का पति और मायके वाले मुंबई में रहते हैं। उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में इन्स्पेक्टर कोरांव राकेश कुमार भारतीय ने कहा कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, परिजनों के आने का इंतजार है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें -बरेली: सरेराह महिला को जिंदा जलाने का प्रयास, पति और जेठों ने किया अपहरण

 

संबंधित समाचार