बदायूं: भाजपा ने पूरे नहीं किए वादे, 80 सीटों पर मिलेगी हार- शिवपाल यादव
बदायूं, अमृत विचार: समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को लेकर चल रहा संशय गुरुवार को समाप्त हो गया। सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव की जिले में आमद हुई। उन्हें कछला से जिले में प्रवेश किया। उझानी में प्रेस वार्ता की। कहा कि भाजपा ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं। भाजपा को 80 सीटों पर हार मिलेगी। इंडिया गठबंधन की वजह से भाजपा अभी तक प्रत्याशी तक नहीं ढूंढ सकी है। उन्होंने सपा से दूर हुए लोगों का मनमुटाव दूर करने के लिए उनके घर जाएंगे।
गुरुवार को वह तीन दिवसीय भ्रमण पर बदायूं आए। उझानी के एक मैरिज लॉन में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है। भाजपा तो अपना प्रत्याशी तक घोषित नहीं कर सकी है। समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन से भाजपा प्रदेश में सभी 80 सीटें हारेगी। बदायूं सपा का गढ़ रहा है। नेता जी मुलायम सिंह यादव, प्रोफेसर रामगोपाल यादव, धर्मेंद्र यादव सांसद हुए। अब हम भी बदायूं आए हैं।
कहा कि भाजपा सत्ता के घमंड में है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव सलीम इकबाल शेरवानी और पूर्व राष्ट्रीय सचिव आबिद रजा की नाराजगी के बारे में उन्होंने कहा कि पार्टी हो भी रूठा है उन सभी को मना लेंगे। जरूरत पड़ने पर उनके घर भी जाएंगे। अयोध्या जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में मंदिर तो बन गया है।
भगवान जब बुलाएंगे अयोध्या जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले का विकास उनकी प्राथमिकता है। भाजपा बताए कि जिले में उन्होंने कितना विकास कराया है। भाजपा के सभी वादे खोखले हैं। प्रेस वार्ता के दौरान बरेली के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, आंवला लोकसभा सीट के सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य आदि भी पहुंचे।
यह भी पढ़ें- बदायूं: शिकायत के बाद भी बंद नहीं हुई शराब की अवैध बिक्री, महिलाओं ने किया प्रदर्शन
