बदायूं: 5 साल का बच्चा गर्म पानी से भरी बाल्टी में गिरा, इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बिल्सी, अमृत विचार: बिल्सी कस्बा के मोहल्ला छह के वार्ड 16 निवासी पांच वर्षीय मासूम बाल्टी में भरे गर्म पानी में गिर गया था। वह बुरी तरह से झुलस गया। बरेली के निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान गुरुवार को मासूम की मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

वार्ड 16 निवासी हरीश चंद्र शाक्य इलेक्ट्रीशियन हैं। बुधवार को उनकी पत्नी पुष्पा देवी ने अपने बेटे रितिक शाक्य को नहलाने के लिए बाल्टी में पानी गर्म किया था। इसी दौरान रितिक शाक्य दौड़कर वहां आ गया। अचानक गर्म पानी भरी बाल्टी में गिर गया। पानी ज्यादा गर्म होने की वजह से वह गंभीर रूप से झुलस गया। 

आनन-फानन में परिजनों ने मासूम को इलाज के लिए नगर के निजी चिकित्सक से दिखाया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सक ने हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। परिवार के लोग मासूम को लेकर बरेली के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा था। आज यहां चिकित्सक ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- बदायूं: भाजपा ने पूरे नहीं किए वादे, 80 सीटों पर मिलेगी हार- शिवपाल यादव

संबंधित समाचार