गोंडा में दिखा रफ्तार का कहर!, डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित पिकअप, 4 मजदूर हुए घायल, एक की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

करनैलगंज, गोंडा, अमृत विचार। शुक्रवार की सुबह मौर्य नगर चौराहे के पास एक तेज रफ़्तार पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पिकअप पर सवार चार मजदूर जख़्मी हो गए जिसमें गंभीर रूप से घायल एक मजदूर को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुंडेरवा के मजरा रघुराजपुरवा निवासी बैजनाथ (40) पुत्र गुनाम, विष्णु(20) पुत्र जगजीवन, संदीप (30), दीनानाथ (35) समेत करीब एक दर्जन मजदूर पिकअप में सवार होकर कहीं मजदूरी के लिए जा रहे थे। 
इसी बीच गोंडा-लखनऊ मार्ग स्थित मौर्य नगर चौराहे के पास एक बाइक को बचाने के दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगे सीसीटीवी कैमरे के पोल व बोर्ड से टकरा गई। 

हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई आस-पास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज में भर्ती कराया। सीएचसी अधीक्षक डॉ अनुज कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल बैजनाथ को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

यह भी पढे़ं: मांगना है तो सिर्फ अल्लाह से मांगो और किसी से नहीं: मौलाना अब्बास

संबंधित समाचार