शाहजहांपुर: गला दबाकर की गई थी युवती की हत्या...शरीर में चोट के निशान, दुष्कर्म पुष्टि के लिए बनी स्लाइड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार: निगोही क्षेत्र के जिंदपुरा के जंगल में लापता युवती के शव का पुलिस ने पैनल के आधार पर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला दबाकर हत्या की गई और शरीर में चोट के निशान भी मिले है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनवायी गयी है। शव पांच दिन पुराना बताया जाता है।

निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव की 23 वर्षीय युवती सात मई को रात 11 बजे घर के बाहर स्थित शौचालय में शौच करने के लिए अपनी मां को बताकर निकली थी। इसके बाद वह लौटकर नहीं आई । पिता ने बेटी की तलाश की और नहीं मिली। उन्होंने आठ मई को बेटी के लापता होने की तहरीर निगोही थाने पर दी। पुलिस ने नौ मई को युवती के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कर ली।

लापता युवती के पिता ने थाने पर पुलिस को बताया था कि होली के बाद गांव के छह लोगों ने उसे तथा उसके परिवार को घर में घुसकर कई बार मारा पीटा था और जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपियों से जमीन का विवाद चल रहा था। पुलिस ने एनसीआर दर्ज की थी। शनिवार को युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में जिदंपुरा गांव के बाहर एक जंगल में ग्रामीणों ने देखा था। पिता ने कपड़ों के जरिये शव की शिनाख्त की थी।

पिता ने दुष्कर्म तथा हत्या का आरोप लगाया था। निगोही पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम पैनल के आधार पर कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला दबाकर हत्या की गई और शरीर में चोटों के निशान थे। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनायी गयी है और पांच दिन पुराना शव बताया जाता है। निगोही एसओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

चार सगे भाईयों सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
लापता युवती की एकराय होकर हत्या किए जाने के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने जिंदपुरा गांव निवासी सेठपाल, अर्जुन उर्फ दीनदयाल, प्रेमचंद्र, सुमित पुत्रगण कुंदनलाल, कुंदनलाल पुत्र मूला जाटव, मुकेश, बालकराम पुत्रगण रामभरोसे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: बेशकीमती प्रतिबंधित जंगली लकड़ी की दो चौखट और एक विंडो की लकड़ी बरामद, मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज