पीलीभीत: मीटर बदलने के नाम पर उगाही से भड़के व्यापारी नेता, एक्सईएन का फूंका पुतला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरनपुर, अमृत विचार। एक व्यापारी से मीटर बदलने के नाम पर रुपयों की डिमांड करने का आरोप लगाते हुए व्यापारी नेता ने एक्सईएन का पुतला फूंका। आरोप है एक्सईएन चहते ठेकेदार और कर्मचारियों से काम कराते हैं। समस्याओं से परेशान उपभोक्ता के बिजली घर के चक्कर काटने को मजबूर हैं। 

इस पर रविवार को व्यापारी नेता विजय पाल सिंह विकी व्यापारियों के साथ बिजली घर पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए एक्सईएन का पुतला फूंका। इस दौरान आरोप लगाया गया कि बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी से उपभोक्ता परेशान है। व्यापारी गोपाल गुप्ता का मीटर फूंकने के बाद विभाग ने उसे नहीं बदलवाया। मीटर बदलने के नाम पर व्यापारी से आठ हजार रुपयों की डिमांड की गई। जबकि मीटर बदलने के लिए 3500 की रसीद काटी जाती है। 

एक्सईएन के कहने पर कर्मचारी उपभोक्ताओं से मनमानी उगाही कर रहे हैं। समस्याओं के निराकरण के लिए पहुंचने वाले उपभोक्ताओं से बिजली घर के चक्कर कटवाए जाते हैं। व्यापारी नेता विजयपाल विक्की ने आरोप लगाया कि एक्सईएन ने सही काम करने वाले कर्मचारियों को निकाल दिया और अपने चेहते से कर्मचारी और ठेकेदारों से काम करा रहा हैं। सरकारी रुपयों का बंदरबाट कर रहे हैं।  

उपभोक्ताओं का बिजली घर में शोषण किया जा रहा है। महीने की निर्धारित तिथि को बिल नहीं दिया जाता। एक सप्ताह बाद पहुंचने वाले बिल में अतिरिक्त चार्ज लगा दिया जाता है। मिलीभगत के चलते बड़े बकायेदारों से बिल नहीं वसूला जाता। मगर छोटे उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। इस दौरान  राजकुमार, रजा खान, आशिफ अंसारी, इमरान हुसैन, रिहान हुसैन, लियाकत हुसैन, मदान, सुरेश,राहुल, सुनील आदि मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: घर से बाहर निकले ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला, गुस्साए ग्रामीणों ने टनकपुर हाइवे पर लगाया जाम

 

संबंधित समाचार