Kannauj: पत्नी कर रही थी ससुराल जाने से इंकार; पति ने पेट्रोल डाल कर किया आत्मदाह का प्रयास, पढ़ें- पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज, अमृत विचार। मायके से पत्नी के ससुराल न जाने से नाराज युवक ने ससुराल में पेट्रोल डाल कर आग लगाकर जान देने का प्रयास किया। जानकारी पर ससुरालियों ने बचाया और उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रही है। मामला सदर कोतवाली के गांव जसौली का है।

तिर्वा कस्बा निवासी शकील की ससुराल सदर कोतवाली के गांव जसौली में है। करीब चार वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। दो बच्चे भी हैं। जनवरी में पत्नी मायके आई थी। तबसे ससुराल नहीं जा रही। पति का आरोप है कि वह कई बार बुलाने आया लेकिन ससुरालीजन पत्नी को नहीं भेज रहे हैं। 

यही नहीं उसके खिलाफ कोर्ट में मुकदमा डाल दिया। इसके बाद भी वह रविवार को पत्नी को बुलाने ससुराल पहुंचा। ससुरालियों ने फिर से पत्नी को भेजने से मना कर दिया। इसी से नाराज होकर उसने बोतल में लिये पेट्रोल को अपने ऊपर उड़ेल कर आग लगाने का प्रयास किया। ससुरालियों ने उसको पकड़ लिया। 

इसके बाद जानकारी मंडी चौकी प्रभारी को दी। उनके चुनाव ड्यूटी में जाने से ससुरालीजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। यहां पर भी कोतवाली प्रभारी के मौजूद न होने से युवक व उसके साले को पहले तो सिपाहियों ने समझाने का प्रयास किया। जब नहीं माने तो दोनों को कोतवाली प्रभारी आने तक बैठाये रखा।

यह भी पढ़ें- Kanpur Dehat: जिले के दस लाख वोटर कल बनेंगे भाग्यविधाता; बूथों पर तैयारी हुई पूरी, सुबह सात बजे से शुरू होगा मतदान

 

संबंधित समाचार