Kanpur Dehat: जिले के दस लाख वोटर कल बनेंगे भाग्यविधाता; बूथों पर तैयारी हुई पूरी, सुबह सात बजे से शुरू होगा मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात, अमृत विचार। जनपद में आज लोकतंत्र का महापर्व है। ऐसे में 845 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। मतदाताओं से अपील है कि वह देश को विकास के पथ पर ले जाने वाले इस अवसर को कतई न गवाएं और उन्नति में भागीदार बनें। 

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को वोट डालने के इंतजार की घड़ी पूरी हो गई है। जिले से जुड़ी अकबरपुर, कन्नौज व इटावा लोकसभा के प्रत्याशियों का भाग्य आज ईवीएम में कैद हो जाएगा। जिले में कुल तीन तीन लोकसभा के क्षेत्रों को मिलाकर कुल 845 मतदान केंद्रों पर 1173 मतदेय स्थलों में वोट डाले जाएंगे। जिसमे कुल 1001803 मतदाता तीनों लोकसभा प्रत्याशियों के लिए मतदान करेंगे। 

डीएम आलोक सिंह ने बताया कि सोमवार को मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा और शाम 6 बजे चलेगा। अगर छह बजे तक मतदान केंद्र के परिसर में कोई मतदाता पहुंचकर लाइन में लग जाता है तो उसे वोट डालने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि लोकसभा मतदान को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए तीनों लोकसभा क्षेत्रों को कुल 14 जोन व 102 सेक्टर में बांटा गया है। जहां पर जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।

एलर्ट पर स्वास्थ्य महकमा, डॉक्टर रहेंगे मुस्तैद

लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान पड़ने वाली गर्मी व अन्य अनहोनी को देखते हुए जनपद के सभी डॉक्टरों को एलर्ट कर दिया गया है। साथ ही उन्हें डयूटी पर सजग रहने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने सभी सीएचसी पर तैनात डॉक्टरों को एलर्ट करते हुए उन्हें अस्पताल में ही मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। 

साथ ही सभी सीएचसी व पीएचसी प्रभारियों को निर्देशित किया है कि सभी 24 घंटे मरीजों की सेवा के लिए तत्पर रहें। अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सीएमओ ने बताया कि जनपद के किसी भी सीएचसी में इमरजेंसी सेवा बाधित न होने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में कोई भी लापरवाही करता है तो कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Etawah: तालाब में मिला अधेड़ का सड़ा-गला शव, गांव में फैली सनसनी, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका, नहीं हो सकी मृतक की पहचान

 

संबंधित समाचार