पीलीभीत: गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष का बेटा देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार, SOG ने मैगजीन और कारतूस किए बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरनपुर, अमृत विचार: एसओजी ने गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष के बेटे को देसी पिस्टल के साथ धर दबोचा। उसके पास से एक मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।

पुलिस की सख्ती के बावजूद अवैध असलहों का प्रयोग बंद नहीं हो सका है। मुखबिर से मिली सूचना पर एसओजी टीम ने रविवार को एक युवक को पकड़ा। पीलीभीत मार्ग पर महादिया जाने वाले लिंक रोड पर स्थित एक गोदाम के पास से उसकी गिरफ्तारी की गई। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम नाम गुरदेव सिंह पुत्र श्रीकांत सिंह निवासी उदय करनपुर बताया।

आरोपी गुरदेव सिंह के पास से देसी पिस्टल, एक मैगजीन और 32 बोर के तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी गुरदेव सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। उपनिरीक्षक प्रताप सिंह धामा ने बताया कि गुरुदेव सिंह के खिलाफ पूरनपुर कोतवाली में जानलेवा हमले के दो मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। अवैध असलहा के साथ गुरदेव सिंह की गिरफ्तारी की गई। उस पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: फर्जी पते पर बनवाया शस्त्र लाइसेंस, सपा नेता के खिलाफ दरोगा ने दर्ज कराई FIR...जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार