कांग्रेस के एक और पूर्व विधायक ने छोड़ा पार्टी का साथ, दरबार समेत कई ने थामा भाजपा का दामन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के एक और पूर्व विधायक ने आज पार्टी का साथ छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष आज यहां स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में इंदौर के महू से कांग्रेस के पूर्व विधायक अंतरसिंह दरबार, इंदौर के वरिष्ठ नेता पंकज संघवी भाजपा में शामिल हो गए। 

उनके साथ ही धामनौद नगरपालिका अध्यक्ष सीमा विष्णु पाटीदार और कांग्रेस के पूर्व महासचिव बसंत चौरसिया भी भाजपा में शामिल हो गए। दरबार के कई और भी समर्थक अब भाजपा में शामिल हो गए। इसके पूर्व कांग्रेस के दो और पूर्व विधायकों संजय शुक्ला और विशाल पटेल ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के साथ कांग्रेस को अलविदा कह कर भाजपा का हाथ थाम लिया था।

ये भी पढ़ें- दिल्ली: CAA पर विपक्षी नेताओं के बयानों के विरोध में हिंदू और सिख शरणार्थियों का प्रदर्शन

संबंधित समाचार