बहराइच: लखनऊ के वैज्ञानिकों ने किया जंगल का भ्रमण, वनस्पति और जलवायु का किया सर्वेक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाबागंज/बहराइच, अमृत विचार। लखनऊ से आए वैज्ञानिक टीम ने बहराइच वन प्रभाग के जंगल का भ्रमण कर स्थिति जांची। साथ ही मृदा संरक्षण समेत अन्य की जानकारी हासिल की। सीमावर्ती वन क्षेत्र में शुक्रवार को लखनऊ के बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान, लखनऊ के वैज्ञानिक द्वारा अब्दुल्लागंज रेंज में जलवायु सर्वेक्षण किया गया। 

इस दौरान वन क्षेत्र अधिकारियों ने लखनऊ से सर्वेक्षण के लिए आई वैज्ञानिक को जंगल के कई स्थानों पर जाकर सर्वेक्षण कराया। प्राप्त जानकारी अनुसार बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान ,लखनऊ के वैज्ञानिक डॉक्टर अंजली त्रिवेदी द्वारा अब्दुल्लागंज जंगल मे स्थित वनस्पति आदि का सर्वेक्षण किया गया व उसकी बरिखिया परखी गयी।

इस दौरान छपरतली तालाब में स्थित वर्तमान वनस्पति सर्वेक्षण और पुराजलवायु के सैंपल लिए गए। तत्पश्चात अब्दुल्लागंज के विभिन्न क्षेत्रों का वनस्पतिक सर्वेक्षण किया गया। जलवायु परिवर्तन का वनस्पतियों और मृदा पर क्या प्रभाव पड़ रहा है? इसका अध्ययन करने हेतु सैंपल इकट्ठे किए गए।इस अवसर पर शंभू यादव डिप्टी रेंजर, सुरेश कुमार वन दरोगा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: अम्मा क्या हाल है, पेंशन मिलती है.., बुजुर्ग महिला को पैदल देख डीएम ने रुकवाई गाड़ी, घर तक छोड़ा

संबंधित समाचार