शाहजहांपुर: केपी सिंह का तबादला, डॉ. विपिन बने नगरायुक्त...संभाला चार्ज
शाहजहांपुर, अमृत विचार: कामता प्रसाद सिंह का शासन ने तबादला कर दिया है। डॉ. विपिन कुमार मिश्र को महानगर का नया नगरायुक्त बनाया गया है।
केपी सिंह जिले में मात्र 44 दिन रहे। उनका तबादला गुरुवार रात लखनऊ कर दिया गया था। जबकि उनकी जगह पर अपर खाद्य आयुक्त व सतर्कता सचिव डा. विपिन कुमार मिश्र को नगर आयुक्त शाहजहांपुर बनाकर भेजा गया है।
मिश्र ने शुक्रवार की देर शाम नगर निगम कार्यालय में आकर विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वहीं नगरायुक्त रहे कामता प्रसाद को रिलीव कर दिया गया है। उनको लखनऊ में अपर खाद्य आयुक्त एवं सतर्कता सचिव सतर्कता आयोग की जिम्मेदारी दी गई है।
नवागत नगर आयुक्त डा. विपिन कुमार मिश्र ने शुक्रवार की देर शाम आकर चार्ज लेकर निगम अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर होली पर्व को लेकर मूलभूत सुविधाओं व साफ-सफाई के दिशा-निर्देश दिए। निगम अधिकारियों ने नवागत नगर आयुक्त को बुके देकर स्वागत किया।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: छात्रवृत्ति फॉर्म रिजेक्ट होने पर गुस्साए छात्र, विकास भवन में किया प्रदर्शन
