प्रयागराज: कमांडेंट बंगले के पीछे लगी आग, पाया गया काबू  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। यमुनानगर के नैनी  स्थित आयुध भंडार 508 सीओडी छिवकी की बाउंड्री वाल पर लगे फाइबर शेड  में शुक्रवार की दोपहर अचानक भीषण आग की लपटें उठने लगी। आग भीषण होने के कारण बाउंड्रीवाल नए सहारे कमांडेंट के बंगले के पीछे लगे आम के पेड़ और वाल आग की चपेट में आ गये। उस दौरान राहगीरों ने आग लगने की सूचना सैन्यकर्मियो को दी।  सूचना पाते ही सीओडी छिवकी के फायरकर्मी दमकल लेकर मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सूचना मिलने पर सेना के कई अफसर भी मौके पर पहुंच गए।

शुक्रवार को सीओडी छिवकी गेट से लगे मामा भांजा की तरफ जाने वाली रोड के पास सीओडी बाउंड्री के किनारे कुछ लोग सफाई करने के बाद कूड़े के ढेर में आग लगा दिये।  अचानक हवा चली और कूड़े में लगी आग नए चिंगारी से सीओडी की बाउंड्री पर लगे सूखे पेड़ और झाड़ी में आग लग गई। आग बढ़ते ही कमांडेंट बंगले के पीछे बाउंड्री पर हुए फाइबर वाल को भी आग ने अपने आगोश में ले लिया। जिससे आम का पेड़ भी जलने लगा। इसी बीच राहगीर की सूचना पर सीओडी छिवकी के सैन्यकर्मी अंदर और बाहर दोनों ओर अपने दमकल वहां से आग को बुझाने का प्रयास करने लगे काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान कई फाइबर वाल जलकर राख हो गई। सूचना पर सीओडी के अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। वही आसपास रहने वालो ने बताया कि कुछ लोग कूड़े में आग लगा दिए थे, जिससे आग बढ़ गई।

ये भी पढ़ें -प्रतापगढ़: महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

संबंधित समाचार