अमरोहा : जेएस हिंदू कॉलेज के पूर्व प्राचार्य समेत दो की मौत, बाइक ने मारी टक्कर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। जोया रोड पर मॉर्निंग वॉक पर जा रहे जेएस हिंदू कॉलेज के पूर्व प्राचार्य को बाइक सवार ने टक्कर मारी दी। हादसे में पूर्व प्राचार्य वीबी बरतरिया की दर्दनाक मौत हो गई। उधर, बाइक चला रहे युवक की भी हादसे में मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दूसरा युवक घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना पर परिवार में मचा कोहराम मच गया।

मृतक डॉ. वीरेंद्र बहादुर बरतरिया कृष्ण कुंज कॉलोनी के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी और बच्चे हैं। रोज की तरह डॉ. वीबी बरतरिया शनिवार की सुबह  घर से टहलने के लिए निकले थे। जैसे ही वह बंबूगढ़ चौराहे से जोया की तरफ बढ़े तो पीछे से आ रही बाइक ने रौंद दिया। टक्कर लगते ही पूर्व प्राचार्य सड़क पर गिर पड़े। जबकि टक्कर मारने के बाद कुछ दूर चलकर बाइक भी अनियंत्रित होकर गिर गई।

बाइक सवार अमरोहा नगर के मोहल्ला अहमदनगर तकिया हुसैन शाह निवासी अशरफ और हैदर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया । जहां डॉक्टरों ने पूर्व प्राचार्य वीरेंद्र बहादुर बरतरिया और अशरफ को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल हैदर को हायर सेंटर रेफर कर दिया। उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। 

ये भी पढ़ें : अमरोहा: छात्रा के अपहरण कर दुष्कर्म में दो सगे भाइयों को 10 साल की सजा

संबंधित समाचार