भाजपा की धारणा में गांव हैं तीर्थ और किसान देवता :विधायक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। विकासखंड पूरा बाजार के कार्यालय प्रांगण में शनिवार को क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का लोकार्पण मुख्य अतिथि विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। 
   
मुख्य अतिथि विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने सदैव गांव को तीर्थ  व किसान को देवता मानकर कार्य किया है। इसी अवधारणा को ध्यान में रखकर गांव - गांव में विकास की गंगा बहाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपना संकल्प पूरा किया है। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने कहा कि स्कूलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर उन्होंने 102 वाटर कूलर लगवाया है। 42 स्थानों पर हाई माक्स लाइट लगवाई है। गन्ना समिति के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह , महानगर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह डब्लू, मण्डल महामंत्री ओम प्रकाश यादव, प्रदीप सिंह ने  भी सम्बोधित किया। अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदकुमार सिंह व संचालन पूर्व जिला महामंत्री शारदा यादव ने किया। इस दौरान प्रधान मोहतशिमपुर अनूप कुमार वर्मा, राकेश कुमार सिंह, विजय कुमार रंजन, रामजन्म वर्मा, अविनाश सिंह मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -यूपी बोर्ड परीक्षा: उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू, कड़ी सुरक्षा के हैं इंतजाम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा