हरदोई: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दोस्त जख्मी
हरदोई। बाइक सवार दो दोस्त किसी ज़रूरी काम के सिलसिले में सवायजपुर जा रहे थे,उसी बीच रास्तें में एक ऑटो एजेंसी के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले जाया जा रहा था, उसी बीच एक की मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच करने में जुटी हुई है।
बताया गया है कि शुक्रवार की शाम को सवायजपुर कोतवाली गौरखेड़ा निवासी 32 वर्षीय मुरारी पुत्र राम औतार अपने दोस्त मनोहर के साथ बाइक से सवायजपुर जा रहा था।लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही एक ऑटो एजेंसी के पास तेज़ रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने उसकी बाइक में ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मुरारी और उसका दोस्त मनोहर दोनों जख्मी हो गए।
इसका पता होते ही दोनों के घर वाले वहां पहुंचे और उन्हे इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले जाने लगे। उसी बीच मुरारी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि मनोहर का वहीं इलाज चल यहा है। बताते है कि खेती-बाड़ी करने वाले मुरारी की शादी नहीं हुई थी। एक उससे बड़ा और चार उसके छोटे भाई है। हादसे की खबर सुनते ही मुरारी के घर कोहराम मचा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election Dates 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, सात चरणों में होगी वोटिंग...4 जून को नतीजे
