नदी के बीचों बीच गाड़ी देख चौके लोग, जानें कैसे पहुंची नदी के अंदर
नदी के बीचों बीच गाड़ी देख चौके लोग, जानें कैसे पहुंची नदी के अंदर
लखनऊ. गौर से देखिए ये तस्वीर, तस्वीर में एक कार दिख रही है जो चारों तरफ से पानी में डूबी हुई है। बताते चलें कि ये काम गोमती नदीं के बीच में फंसी हुई है। फोटो देख के आपके मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि आखिर ये कार नदीं के बीच में पहुंची कैसे। घटना के बाद ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। दूसरी ओर कार को नदीं में देख के आसपास से गुजरने वालों ने अपनी गाड़ी रोक के पता करना चाहा कि आखिर ये कार नदीं में कैसे पहुंची। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया।
ऐसे हुआ हादसा
हुनुमान सेतु के पास गोमती नदी में फंसी कार की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो कार के नदीं के बीच में पहुंचने के राज खुला। पड़ताल में पता चला कि ये कार विवेक रस्तोगी की है। जिनका बेटा तनमय रस्तोगी कार सीख रहा था। इसी दौरान कार सीखते हुए गाड़ी नदीं में चली गई। गाड़ी के नदीं में जाने के बाद तनमय ने गाड़ी से निकल के अपनी जान बचाई। घटना के बाद तनमय ने अपने पिता को फोन कर घटना के बारे में जनकारी दी। मौके पर पहुंचे पिता विवेक रस्तोगी ने बताया कि तनमय गाड़ी सीख रहा था इस समय रिवर्स गेयर में गाड़ी थी गाड़ी संभली नहीं जिसके बाद नदीं में चली गई। पिता ने बताया कि तनमय की उम्र 19 वर्ष है और वह पढ़ाई करता है।
घटना को लेकर अधिकारियों ने दी जानकारी
घटना के लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया की नदी में कार होने की सूचना मिली थी जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। पड़ताल में पता चला है कि तनमय नाम का एक लड़का गाड़ी सीख रहा था। इस समय यह हादसा हुआ है। घटना में किसी को चोट नहीं लगी है। तनमय के परिजनों को बुलाकर बात की जा रही है।
