बहराइच: झाड़ियों में मृत मिला घड़ियाल, मेटिंग सीजन में संघर्ष के चलते हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। कतर्निया घाट के गेरुआ नदी के टापू पर नरकुल में एक नर घड़ियाल का शव शनिवार को बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में घड़ियाल की मौत मेटिंग सीजन के दौरान आपसी संघर्ष में होना पाया गया है। उम्र 45 से 50 वर्ष बताई जा रही है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में जंगली जीवों के बाद अब जलीय जीव भी मृत मिलने लगे हैं। 10 दिन पहले गिरिजापुरी बैराज में एक डॉल्फिन का शव बरामद हुआ था। वहीं शनिवार को कतर्निया घाट रेंज के बिछिया बीट में स्थित गेरुआ नदी के टापू के किनारे नरकुल की झाड़ियों में न घड़ियाल का शव पानी में तैरता हुआ मिला। वन क्षेत्राधिकारी ने इसकी जानकारी डीएफओ को दी। डीएफओ बी शिवशंकर सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने वन क्षेत्राधिकार अनूप कुमार, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हसन, एसओएस टाइगर संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद फैज, ग्राम सभा बड़खड़िया के ग्राम प्रधान जयप्रकाश की मौजूदगी में पशु चिकित्सक डॉक्टर दीपक वर्मा से शव का पोस्टमार्टम करवाया। 

डीएफओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में घड़ियाल की मौत मेटिंग सीजन में हुए आपसी संघर्ष के चलते हुआ है। उसके सभी अंग सुरक्षित हैं। नर घड़ियाल की उम्र 45 से 50 वर्ष है। शव को पोस्टमार्टम के बाद जला दिया गया है।

ये भी पढ़ें -Loksabha election 2024: 20 मई को 19.19 लाख वोटर चुनेंगे अयोध्या में अपना सांसद

संबंधित समाचार