Banda Crime: बरहों कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग...युवक के सीने में लगी गोली, मौत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक की मौत

बांदा, अमृत विचार। बांदा में हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली एक युवक को लग गई। आनन-फानन में उसे ट्रामा सेंटर में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बरहों का कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान फायरिंग हुई। पूरा मामला मटौंध थानाक्षेत्र अंतर्गत बांसीपुर का है।

जहां पर बिंदा के घर में नाती हुआ था और उसी का घर में बरहों का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में शामिल होने गांव का युवक प्रमोद पुत्र जमुना पाल (20) आया हुआ था। इसी दौरान हर्ष फायरिंग की गई। फायरिंग में गोली प्रमोद के सीने में जा लगी। 

आनन-फानन में सभी लोग प्रमोद को लेकर जिला अस्पताल गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ राजीव प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: आचार संहित लागू…हटने लगे होर्डिंग-बैनर, नगर निगम का अमला सड़कों पर उतरा

संबंधित समाचार