अयोध्या: एक हफ्ते बाद होली, फरवरी का ही नहीं मिला वेतन-भुखमरी के कगार पर पहुंचे आउटसोर्स कर्मचारी  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नगर निगम के आउटसोर्स के 1500 सफाई कर्मियों में आक्रोश 

अयोध्या, अमृत विचार। नगर निगम के आउटसोर्स के 1500 कर्मचारियों का वेतन फरवरी माह से न मिलने के कारण वे भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। होली नजदीक आते ही कर्मचारियों में अब आक्रोश उत्पन्न हो गया है। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर वेतन का भुगतान करने की मांग की है। कर्मचारियों ने सोमवार तक वेतन भुगतान न होने पर मंगलवार को आंदोलन की रणनीित बनाने का ऐलान किया है। 
      
कार्यवाहक अध्यक्ष आशिफ अली ने बताया कि चार मार्च को दिए गए पत्र के माध्यम से अनुरोध किया गया था कि 15 मार्च तक कर्मचारियों का बकाया वेतन, महंगाई भत्ता व एरियर दे दिया जाए, लेकिन अभी तक नहीं मिला। उन्होंने बताया कि नगर में कुल 2500 सफाई कर्मचारी हैं, जिनमें 1500 के करीब आउटसोर्स के कर्मी हैं। 8800 के करीब वेतन दिया जाता है। उसमें भी ओवर टाइम काम लिया जाता है। 

आशिफ अली ने कहा कि अगर सोमवार तक कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो मंगलवार को सभी कर्मचारियों की आम सभा होगी। सभा के उपरांत आंदोलन की रणनीित बनाने पर विचार किया जाएगा, जिसमें सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। उसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की ही होगी।

ये भी पढ़ें -महोबा के इंस्पेक्टर को प्रयागराज पुलिस ने चौकी में ले जाकर जमकर पीटा, जानिए क्यों हुई खाकी में तकरार...

संबंधित समाचार