बहराइच: पिता के बाद अब मां का भी बच्चियों के सिर से उठा साया, फंदे से लटकता मिला महिला का शव
बौंडी/बहराइच, अमृत विचार। ग्राम पंचायत भौंरी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विधवा महिला का शव फंदे पर लटकता मिला है। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई तो परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भौंरी निवासी जामिला (32) पत्नी हैदर अली शनिवार रात खाना खाकर बच्चों के साथ कमरे में सोने चली गई।
रविवार को सुबह जब जामिला सो कर नहीं उठी तो महिला की सास जागने के कमरे की तरफ गयी और आवाज लगाई लेकिन कोई उत्तर नहीं मिलने पर अनहोनी की आशंका जताई। परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर कमरे में प्रवेश किया तो कमरे का दृश्य देखकर भौचक्का रह गये। परिजनों ने देखा की बहू जामिला का शव छत के कुंडें से लटक रहा है। आनन फानन में परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
इसके बाद मृतका के मायके में भी घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची फारेसिक टीम ने जांच किया है। परिजनों के मुताबिक पति हैदर अली की मौत हो चुकी है। मृतका की दो लड़कियां है। थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने पर मौते का कारण स्पष्ट हो सकेगा, अन्य जांच चल रही है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: सड़क पर दबंगों का कब्जा, परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम सौंपा ज्ञापन
