बहराइच: सड़क पर दबंगों का कब्जा, परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पयागपुर/बहराइच, अमृत विचार। पयागपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत कांधी कुइंया में इंटर लाकिंग का निर्माण चल रहा है। इस मार्ग से 50 परिवार के लोगों का आवागमन है। लेकिन कुछ दबंग लोगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया है। जिसके चलते परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कब्जा हटवाए जाने की मांग की है। 

जनपद बहराइच के थाना पयागपुर क्षेत्र के कान्धीकुइया में सड़क की जमीन पर कुछ दबंगो ने कब्जा कर लिया है। बताया जा रहा है कि पयागपुर हुजूरपुर मार्ग से चकमार्ग गांव को गया है जो करीब पचास घरों को जोड़ता है। इस चकमार्ग पर इस समय इंटर लॉकिंग का कार्य भी चल रहा है।

6

ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दबंगों के द्वारा रास्ते पर अतिक्रमण कर लिया गया है।जबकि रास्ते की माप तहसील के जिम्मेदारों के आदेश पर लेखपाल कानूनगो के द्वारा निशानदेही के तौर पर खंभा गड़वा दिया गया था, अब कुछ अराजक तत्वों ने उसे उखाड़ कर फेक दिया जिससे मौके पर गांव का रास्ता बंद है। सभी ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर मार्ग से कब्जा हटवाए जाने की मांग की है। एसडीएम दिनेश कुमार ने राजस्व टीम को गांव भेजकर जांच के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:-GATE Result: जौनपुर के पीयूष कुमार ने गेट परीक्षा में किया India Top, लोगों में खुशी की लहर

संबंधित समाचार