ईंट-भट्ठे के पास पड़ा मिला युवक का शव,हत्या या हादसे की गुत्थी सुलझाने में जुटी हरदोई पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। ईट-भट्ठे के पास सड़क पर पड़े देखे गए शव के बारे में तरह-तरह की कटक लगाई जा रहीं है। उसके सिर के पीछे गहरी चोंट होने से कोई तो हादसा तो कोई उसकी हत्या करने की बात कह रहा है। हालंकि पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा,उसकी रिपोर्ट आने पर आगे कुछ भी कहा जा सकता है।

रविवार को साण्डी थाने के अमलौखा गांव के एक ईंट-भट्ठे के पास सड़क के किनारे 38 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ देखा गया। उसके सिर के पीछे गहरी चोंट और चेहरे पर खून पाया गया, युवक ने हल्के काही रंग की शर्ट,हल्की नीली जींस और पैरो में प्लास्टिक की चप्पल पहन रखी थी। उसके दाहिने हाथ की कलाई में कलावा और गले में काले धागे की माला पड़ी हुई थी। युवक किसी सड़क हादसे का शिकार हुआ या फिर उसके सिर पर पीछे से वार करते हुए उसकी हत्या की गई। लोगों के बीच इसी तरह की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। हालांकि एसएचओ साण्डी छोटेलाल ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा,उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है,फिलहाल युवक की शिनाख्त नही हो सकी है। 

ये भी पढ़ें -मथुरा में नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

संबंधित समाचार