Loksabha election 2024: कोषागार के डबल लॉक में रखी जाएगी जब्त धनराशि
थाने के माले खाने में रखी जाएगी पकड़ी गई प्रचार सामग्री
बाराबंकी, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में आचार संहिता लागू है। जिला प्रशासन शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक जगह-जगह लगे राजनीतिक बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स आदि उतरवाने में लगा हुआ है। इस दौरान धन बल पर नजर रखने के लिए बनाई गईं उड़नदस्ता, स्टैटिक व वीडिया निगरानी टीमों ने अपना मोर्चा संभाल लिया है। इसे लेकर पूरे जिले में 30 बैरियर बनाए गए हैं। जहां दिन-रात वाहनों व संदिग्धों की चेकिंग होगी। इस दौरान पकड़ी या जब्त की गई धनराशि को जिला मुख्यालय पर कोषागार के डबल लॉक में रखा जाएगा। वहीं पकड़ी गई प्रचार सामग्री को थाने के माल खाने में रखा जाएगा।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की अचार संहिता लागू किए जाने के बाद बिना अत्याधिक धनराशि या चुनाव में प्रयोग होने वाली आपत्तिजनक वस्तुओं को गठित टीमों द्वारा पकड़ने पर उसे प्रभारी अधिकारी की निगरानी में पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ वरिष्ठ कोषागार के डबल लॉक में रखवाया जाएगा। इसमें धनराशि के अलावा हीरे, सोना, चादी, प्लेटिनम जवाहरात शामिल हैं। वहीं बिना अनुमति के प्रचार सामग्री पकड़ने पर उसे संबंधित थाने के माल खाने में भेजा जाएगा। और संबंधित पर नियमानुसार कार्रवाई भी होगी। इस संबंध में जिला निर्वाचन मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार ने सभी प्रभारी अधिकारियों को पूर्व में ही निर्देश दे चुके हैं। पूरे जिले में 30 चेकपोस्ट बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सभी टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।
विधानसभा क्षेत्र चेकपोस्ट स्टैटिक टीम फील्ड स्क्वायड वीडियो सर्विलांस वीडिया अवलोकन टीम
266 कुर्सी 9 27 3 3 1
267 रामनगर 3 9 3 3 1
268 बाराबंकी 4 12 3 3 1
269 जैदपुर 6 18 3 3 1
272 हैदरगढ़ 8 24 3 3 1
दरियाबाद विधानसभा में ये है इंतजाम
अयोध्या लोकसभा क्षेत्र में आने वाली जिले की दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में पांच चेक पोस्ट, 15 स्टैटिक, तीन-तीन फील्ड स्क्वायड व वीडिया सर्विलांस टीम के साथ एक वीडिया अवलोकन टीम गठित की गई है। इस तरह जिले भर में कुल 35 चेकपोस्ट, 105 स्टैटिक टीम, 18-18 फील्ड स्क्वायड व वीडिया सर्विलांस टीम के अलावा छह वीडियाे अवलोकन टीम गठित की गई है।
ये भी पढ़ें -Video: लखनऊ में मासूम बच्ची की दुर्घटना में मौत, भीड़ ने जाम की सड़क-जमकर हुआ हंगामा
