भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 69 लाख के पार, 24 घंटे में आए 70 हजार नए केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 70,496 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 69,06,151 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। देश में फिलहाल 8,93,592 सक्रिय मामले हैं, जबकि 59,06,069 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय …

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 70,496 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 69,06,151 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। देश में फिलहाल 8,93,592 सक्रिय मामले हैं, जबकि 59,06,069 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 964 लोगों की मौत कोविड-19 से हुई है जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 1,06,490 हो गया है।

देश में रिकवरी रेट 85.52 फीसदी हो गई है और मृत्यु दर 1.54 प्रतिशत है। महाराष्ट्र अभी भी कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। यहां अब तक 14,93,884 मामले सामने आ चुके हैं और 39,430 मौतें हो चुकी हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का स्थान है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, भारत में एक दिन में 11,68,705 नमूनों की जांच की गई।

संबंधित समाचार