Kanpur: अपने ही निकले धोखेबाज: देवरानी ने बनाया महिला को शिकार; इस तरह हड़पे एक करोड़ रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। नजीराबाद में मेडिकल स्टोर संचालक की पत्नी के एक करोड़ रुपये हड़पने के मामले में जांच में देवरानी दोषी पाई गईं हैं। जिसके बाद पुलिस ने मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। 
 
सरोजनी नगर निवासी राजिन्दर पाल सिंह का मरियमपुर चौराहे पर मेडिकल स्टोर है। उनकी पत्नी हरमीत ने पिछले वर्ष 19 दिसंबर को न्यायालय की शरण लेकर देवरानी गुरमीत कौर के खिलाफ धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद नजीराबाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। 

जिसके बाद देवरानी गुरमीत पर लगाए गए आरोप सिद्ध हुए। पुलिस ने उन्हें दोषी माना है। पुलिस ने गुरमीत के खिलाफ एक करोड़ रुपये हड़पने के आरोप में लगभग 100 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। साक्ष्यों के तौर पर पुलिस को बैंक स्टेटमेंट मिला है जिसमें हरमीत और गुरमीत के बीच एक करोंड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। 

इस संबंध में नजीराबाद थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रांजेक्शन से यह स्पष्ट है कि हरमीत ने गुरमीत को रुपये ट्रांसफर किए थे। इसके बाद हरमीत ने 6.90 लाख रुपये के ई-स्टांप भी खरीदे। उनके खाते की हिस्ट्री में इस मद में रुपये खर्च होने का जिक्र है। सरकारी फीस भी 1.80 लाख रुपये उपनिबन्धक जोन कार्यालय में जमा की। 

लेकिन गुरमीत ने रुपये हड़पने की नीयत से रजिस्ट्री नहीं की। बताया कि साक्ष्य संकलन कर चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। हरमीत कौर जिस मकान में रहती हैं उसके दूसरे हिस्से में उनके देवरानी गुरमीत रहती हैं। हरमीत ने गुरमीत का हिस्सा खरीदने की इच्छा जताई तो वह तैयार हो गई। 27 अक्टूबर 2021 को चेक से गुरमीत को एक करोड़ रुपये अदा किये और रजिस्ट्री की प्रक्रिया में लगने वाले शुल्क जमा किये। लेकिन गुरमीत ने रजिस्ट्री नहीं की।

यह भी पढ़ें- Unnao: वर्षों से पालिका परिसर में डंप लाखों का कबाड़; नहीं हो सकी नीलामी, जिम्मेदारों ने कहा ये...

संबंधित समाचार