रामपुर : पिटबुल ने आठ साल के बालक को काटा, अस्पताल में भर्ती...कुत्ते के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। पिटबुल कुत्ते ने आठ साल के बालक को काटकर घायल कर दिया। परिजन उसका जिला अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। पीड़ित ने आरोपी कुत्ते मालिक के खिलाफ तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला फर्राशान निवासी लक्ष्मण यादव का कहना है कि उसका आठ साल के बेटे केशव को पास के ही रहने वाले चंद्र मोहन दुआ के पिटबुल कुत्ते ने बुरी तरह काट कर जख्मी कर दिया। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित ने चंद्र मोहन दुआ के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद पुलिस कुत्ते के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पीड़ित का कहना है कि दो साल के अंदर यह कुत्ता कई लोगों को काट चुका है। इसको जल्द से जल्द पकड़ा जाए।

ये भी पढ़ें : रामपुर: आजम खां समेत चारों दोषियों पर आज होगा सजा का ऐलान

संबंधित समाचार