श्रावस्ती में हुई पीस कमेटी की बैठक, त्योहारों में आपसी सौहार्द को लेकर बनी सहमति
श्रावस्ती, अमृत विचार। होली एवं रमजान पर्व को लेकर क्षेत्र में शांत व्यवस्था बनी रहे इसके लिए सिरसिया थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई जिसमें क्षेत्र के कई सम्मानित नागरिकों ने भाग लिया । बैठक में क्षेत्राधिकार भिनगा ने कहा कि होली और रमजान पर्व दोनों वर्गों के लिए अति महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अगर कोई किसी भी समस्या आती है तो उसे तत्काल अपने संबंधित थाना अध्यक्ष को बनाएं राजस्व अधिकारी को बताएं जिस समय रहते समस्या का निराकरण किया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि लोकसभा चुनाव के तहत जनपद में धारा 144 लागू हो गया है इस धारा का उल्लंघन करने वाले कोई ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में होलिका दहन स्थल का निरीक्षण करने का निर्देश भी दिया। और उसके साफ सफाई की व्यवस्थाओं का भी आदेश जारी किया । इस मौके पर नायब तहसीलदार, .थाना अध्यक्ष सिरसिया, ग्राम प्रधान सिरसिया, सुनील सिंह, बलदेव यादव, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -प्रयागराज: कोरांव से जल्द होगा 5 रोडवेज बसों का संचालन, डग्गामार वाहनों से मिलेगी निजात
