Unnao: कानपुर-लखनऊ हाईवे पर पुलिस ने रोकी कार...बैठे मिले पांच युवक, अंदर नजारा देखकर खाकी ने भी पकड़ा माथा
उन्नाव में लाखों की कीमत के गांजा समेत पकड़े गये पांच तस्कर
उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव में मुखबिर की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने कार सवार पांच व्यक्तियों को पकड़ा। जिनके पास 7.50 लाख कीमत का 60 किलो मादक पदार्थ (गांजा) बरामद हुआ है। पुलिस में कार सीज कर सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।
बता दें एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि लंबे समय से मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना पर पुलिस सक्रिय थी और तस्करों की सुरागासी में लगी थी। मुखबिर की सूचना पर एसएचओ कोतवाली प्रमोद कुमार मिश्रा, एसओजी प्रभारी शरद कुमार व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने सदर क्षेत्र के कानपुर-लखनऊ हाईवे पर जी स्कूल के पास वाहन चेकिंग में लगी थी।
इसी दौरान एक सफेद रंग की कार को रोक कर उसमे बैठे पांच लोगों से पूछतांछ की गयी। संदेह होने पर पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो इसमें 60 किलो गांजा बरामद हुआ।
पकड़े गये अनुराग पुत्र योगेश निवासी लालीहार थाना अचलगंज, सचिन पुत्र शिवकुमार वर्मा निवासी बाजीखेडा पुरवा कोतवाली, करीम मोहम्मद पुत्र मजीद निवासी पासाखेडा पुरवा कोतवाली , मुशीर अली पुत्र अली हसन निवासी जोरावरगंज असोहा व सुरेन्द्र पुत्र स्व. जगरूप प्रसाद निवासी बाजीखेड़ा पुरवा को गिरफ्तार किया है।
सभी ने लंबे समय से मादक पदार्थ की तस्करी करने की बात स्वीकार की है। एएसपी ने बताया सभी पर एफआईआर दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें- UP: CM Yogi से करेंगे एनएचएआई की शिकायत...जीटी रोड चौड़ीकरण के बाद उठे विवाद से उद्यमी नाराज
