प्रयागराज: अधिगृहित भूमि का पट्टा रद्द करने के मामले में जौहर विश्वविद्यालय की याचिका खारिज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रामपुर जिले में मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की भूमि के पट्टे को रद्द करने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। उक्त आदेश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र की खंडपीठ ने 18 दिसंबर 2023 को जौहर विश्वविद्यालय ट्रस्ट की याचिका सूचीबद्ध करने के कुछ दिनों बाद दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामले को सुरक्षित कर लिया था। फैसले को सुरक्षित रखते हुए पीठ ने राज्य सरकार को शैक्षणिक सत्र 2023-24 के अंत तक रामपुर पब्लिक स्कूल के बच्चों के लिए हेल्पलाइन खुला रखने का निर्देश दिया था। 

राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान के नेतृत्व वाले मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को पट्टे की शर्तों के उल्लंघन का हवाला देते हुए 3.24 एकड़ भूमि का पट्टा रद्द कर दिया। सरकार की ओर से आरोप लगाया गया था कि मूल रूप से एक शोध संस्थान के लिए आवंटित भूमि पर एक स्कूल चलाया जा रहा है। सुनवाई के दौरान बिना कारण बताओं नोटिस के पट्टा रद्द करने के फैसले का बचाव करते हुए महाधिवक्ता ने विशेष जांच दल (एसआईटी) की उस रिपोर्ट का हवाला दिया जिसमें कहा गया कि लीज रद्द करने से पूर्व याची ट्रस्ट को अपना पक्ष रखने के लिए पर्याप्त अवसर दिया गया। इसके अलावा उच्च शिक्षा के उद्देश्य से अधिग्रहित की गई भूमि का उपयोग रामपुर पब्लिक स्कूल चलाने के लिए किया जा रहा था। तत्कालीन कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान द्वारा सरकारी जमीन के खुले आम दुरुपयोग के आधार पर पट्टा रद्द करने का फैसला लिया गया। 

हालांकि ट्रस्ट की ओर से अधिवक्ता ने तर्क दिया कि यूपी सरकार द्वारा लीज डीड को रद्द करने और संपत्ति को सील करने में प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन किया गया है। अनुसंधान संस्थान के खिलाफ कार्यवाही करने से पहले समिति के किसी भी सदस्य ट्रस्ट को कोई भी नोटिस नहीं दिया गया। इसके साथ ही पट्टा रद्द करने और परिसर को सील करने का कारण स्पष्ट नहीं किया गया, जिसकी वजह से याची राज्य को जवाब दाखिल नहीं कर सका।

ये भी पढ़ें -तिहाड़ जेल लौटे सत्येंद्र जैन, SC से झटका लगने के बाद किया सरेंडर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा