Kanpur: आचार संहिता का अनुपालन कराने व निर्वाचन व्यय की निगरानी के लिए टीमें गठित; एआरओ को देंगी रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव में आचार संहिता का अनुपालन कराने और चुनाव में होने वाले खर्च की निगरानी पर टीमों का शिकंजा रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभावार कुल पांच प्रकार की टीमों का गठन किया है। टीमों की अलग-अलग जिम्मेदारी होगी। गठित की गईं सर्विलॉस, स्क्वॉड व विजिलेंस टीमें एआरओ को अपनी रिपोर्ट देंगी। 

लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने संसदीय क्षेत्रों में आचार संहिता का अनुपालन और चुनावी खर्च पर नजर रखने के लिए टीमों का गठन किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा वार निगरानी टीमों को तैनात किया है। जिसमें एसएसटी की 30, एफएसटी की 30, वीएसटी की 30 व वीवीटी की 10 और असिस्टेंड एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर (व्यय की निगरानी के लिए) 10 टीमों को लगाया है। 

वीवीटी व असिस्टेंड एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर की एक-एक टीम विधानसभावार रहेंगी, जबकि अन्य निगरानी के लिए तीन-तीन टीमें विधानसभावार भ्रमण करेंगी। यह टीमें अपनी रिपोर्ट एआरओ को देंगी। अगर कहीं कोई गड़बड़ी मिलती है तो उसी रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। जिले में आदर्श आचार संहिता को प्रभावी रूप से लागू कराने के लिए अपर जिलाधिकारी डा. राजेश कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। 

आदर्श आचार संहिता की पाबंदियां 

चुनाव में आचार संहिता की पाबंदियां आम संहिता, बैठक, पोलिंग बूथ, ऑब्जर्वर, सत्ताधारी पार्टी के रूम में पूरे चुनाव पालन की जाती हैं। जैसे आम संहिता के तहत प्रचार, कार्यक्रम, अपील, बैनर, भाषण से जुड़े मामले निहित हैं। जिनका पालन करना जरूरी है। इसी तरह बैठक कहां होगी, कब होगी, लाउडस्पीकर, वाहन जुलूस और उसके रूट की जानकारी देनी होगी। इसके बाद पोलिंग बूथ से संबंधित आचार संहिता लागू होती है। 

जैसे वोटर के अलावा कोई अन्य बूथ के अंदर नहीं जाएगा। ऑब्जर्वर के रूप में भी संहिता का पालन होता है। एजेंट को कोई शिकायत है तो वह ऑब्जर्वर से संपर्क करेगा। आखिरी है सत्ताधारी पार्टी के संबंध में। जैसे अपनी शक्ति का प्रयोग नहीं करना है। सरकारी वाहन का प्रयोग चुनाव प्रचार के लिए नहीं है। वादे पूरे करने संबंधी ग्रांट जारी नहीं होगी। 

यह भी पढ़ें- Kanpur: कायाकल्प टीम ने किया सीएचसी चौबेपुर का निरीक्षण; रिपोर्ट के आधार पर मिलेगा सीएचसी को अवार्ड

संबंधित समाचार