Fatehpur: जेसीबी मालिक ने घर में घुसकर परिवार को पीटा; हमले में दंपती व बेटा घायल, इस बात को लेकर हुआ था विवाद
फतेहपुर, अमृत विचार। बिजली पोल में जेसीबी के टक्कर मारने के विरोध में जेसीबी मालिक ने समर्थकों संग परिवार को घर में घुसकर पीटा। हमले में दंपती व बेटा घायल हुआ। पुलिस ने जेसीबी मालिक समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
खखरेरू थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी पुरुषोत्तम उर्फ पुत्तन मिश्रा जेसीबी मालिक हैं। उनका ड्राइवर छोटू गांव में किसी काम से जा रहा था। रास्ते में राहुल सोनी अपने घर के बाहर खड़ा था। राहुल का आरोप है कि चालक ने जेसीबी से बिजली पोल में टक्कर मार दी। रास्ता संकरा होने की वजह से जेसीबी लाने को रोका भी था।
इसी बात पर चालक से कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद जेसीबी मालिक पुरुषोत्तम मिश्रा अपने पुत्र आशीष मिश्रा, भतीजों कार्तिक, हर्ष के साथ लाठी डंडे लेकर उसके घर पहुंचे। घर में घुसकर गाली गलौज की। राहुल का आरोप है कि मना करने उसे पीटने लगे।
बीच बचाव में पिता उमाशंकर व मां गीता देवी को लाठी डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। इस दौरान पुरुषोत्तम रिवाल्वर भी लिए था। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।