Unnao Murder: धारदार हथियार से युवक की सिर काट कर नृशंस हत्या...मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में धारदार हथियार से युवक की सिर काट कर हत्या

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव अंतर्गत औरास थानाक्षेत्र के जमाल नगर गांव के पास बरमबाबा टीले पर बने मंदिर में कुछ समय से रह रहे युवक का सिर कटा शव सोमवार देरशाम पड़ा मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

लोगों के अनुसार वह दुकान से सामान खरीदकर देरशाम लौट रहा था तभी उसकी धारदार हथियार से हत्या कर शव सड़क किनारे खंती मे फेंक दिया गया।

लोगों सूचना पर औरास पुलिस पहुंची और जांच की। युवक की अभी पहचान नहीं हो पायी है। वहीं हत्या की सूचना पर एएसपी व सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। 

बया दें औरास थानाक्षेत्र के मोहान मार्ग स्थित जमाल नगर गांव के बाहर बने बरमबाबा टीले के मंदिर पर बीते कुछ समय से एक अज्ञात युवक रह रहा था।

सोमवार शाम वह कुछ सामान खरीदने गांव की दुकान पर गया था। वहां से लौटते समय किसी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बताते हैं कि इसमें उसका सिर धड़ से अलग हो गया। शव सड़क किनारे खंती में पड़ा देख राहगीरों में सनसनी फैल गयी।

सूचना पर एसओ औरास रेखा सिंह फोर्स के साथ पहुंची और जांच कर घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। सूचना पर एएसपी प्रेमचंद और सीओ ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस दिवंगत की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

वहीं चर्चा रही कि चेला बनने की प्रतिद्वंदिता में हत्या की गयी है। एक युवक को लोगों ने बांका हाथ में लिये देखा भी था। लेकिन फिलहाल अभी वह फरार चल रहा है। वहीं पुलिस अफसर अभी जांच करने की बात कह रहे हैं।

एएसपी ने बताया कि टीले पर बने मंदिर में बबलू नाम का बाबा रहता था। बीते 15 दिनों से उसके साथ एक अन्य युवक रह रहा था।

जिसकी सोमवार देर शाम हत्या कर दी गयी है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मामले की जांच के साथ मृतक की पहचान की जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

संबंधित समाचार