बहराइच: बच्चों के विवाद में मारपीट, सात घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के राम गांव थाना क्षेत्र के ग्रामपंचायत रेहुआ मंसूर में सोमवार को बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों ओर से सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया। 

रामगांव इलाके के रेहुआ मंसूर गांव में कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों में विवाद हो गया। बच्चों ने घर जाकर परिवार के लोगों को जानकारी दी। इस पर दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें 40 वर्षीय मोहम्मद  हसीब उनकी पत्नी 35 वर्षीय हसीबा, 12 वर्षीय ओसामा, 45 वर्षीय मोहम्मद फारूक, 17 वर्षीय सुमैया, 12 वर्षीय मोहम्मद  युसुफ व 40 वर्षीय जाबिरा घायल हो गए। जानकारी पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी महसी भेजवाया। एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -रायबरेली: वंदेभारत ट्रेन पर पथराव से हड़कंप, अज्ञात पर केस दर्ज

संबंधित समाचार