रायबरेली: वंदेभारत ट्रेन पर पथराव से हड़कंप, अज्ञात पर केस दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। गोरखपुर से प्रयागराज जा रही वंदेभारत ट्रेन पर सोमवार को अराजक तत्वों ने पत्थराव कर दिया। इससे हड़कंप मच गया। प्रकरण में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लखनऊ रेलखंड के हरचन्दपुर- कुंदनगंज रेल लाइन के पास अज्ञात हमलावरों ने गोरखपुर से प्रयागराज जा रही वंदे भारत ट्रेन पर पत्थराव कर दिया। वंदे भारत ट्रेन पर हमला होने से जिले मे हड़कंप मच गया। ट्रेन पर हमला करके अज्ञात हमलवार मौके से फरार हो गए। फिलहाल ट्रेन में कोई हताहत नही हुआ। सूचना पर पहुंची रेलवे व स्थानीय पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ट्रेन में पत्थरबाजी की सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर आलोक मौर्य पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की है। पुलिस बल के साथ पहुंची स्थानीय पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज देख रही है। वही ट्रेन में मौजूद टेक्निशियन स्टॉफ ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। रेलवे इंस्पेक्टर आलोक ने बताया कि टेक्नीशियन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -मां लक्ष्मी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य पर लखनऊ में FIR दर्ज

संबंधित समाचार