मुरादाबाद: संक्रमण के डर ने बढ़ा दी डाक्टर और मरीज के बीच दूरी
मुरादाबाद,अमृत विचार। कोविड संक्रमण के असर से चिकित्सा सेवाएं भी खूब प्रभावित हुई हैं। कोरोना काल में बंद हुई ओपीडी खुल तो गई हैं, लेकिन यहां पहुंचने मरीजों को इलाज से अब संतुष्टि नहीं मिल रही है। संक्रमण के डर से हुई डाक्टर और मरीज के बीच दूरी के कारण ऐसा हो रहा है। यह …
मुरादाबाद,अमृत विचार। कोविड संक्रमण के असर से चिकित्सा सेवाएं भी खूब प्रभावित हुई हैं। कोरोना काल में बंद हुई ओपीडी खुल तो गई हैं, लेकिन यहां पहुंचने मरीजों को इलाज से अब संतुष्टि नहीं मिल रही है। संक्रमण के डर से हुई डाक्टर और मरीज के बीच दूरी के कारण ऐसा हो रहा है। यह समस्या ज्यादातर स्किन समस्या से जूझ रहे मरीजों के सामने आ रही है।
कोरोना काल में संक्रमण से बचाव को देखते हुए शासन ने जिला अस्पताल की सभी ओपीडी बंद करा दी थी। उसके बाद फिजीशियन और चेस्ट फिजिशियन के अलावा कुत्ता काटे की ओपीडी को चालू कर दिया गया। अनलाक का दायरा बढ़ा तो जिला अस्पताल की बाकी ओपीडी भी अनलाक कर कर दी गई। मरीज भी धीरे-धीरे अस्पताल में नजर आने लगे। अब समस्या यह है कि जो ओपीडी खुली हैं, वह खुली होने के बावजूद पूरी तरह से ओपन नहीं हो सकी हैं। डाक्टर ने मरीज से दूरी बना दी है।
मरीज ओपीडी पहुंचता है पर चिकित्सक दूर से ही उसकी समस्या पर नजर करने के बाद उसे चिकित्सकीय सलाह दे रहे हैं। इससे मरीज को दवा आदि तो प्राप्त हो जा रही है, लेकिन मानसिक संतुष्टि उसे इस इलाज से नहीं मिल रही है। लाजपतनगर के रहने वाले विभू सिंह रौतेला को स्किन में रूखा पन होने की शिकायत है तो बुद्ध विभाग के प्रकाश कुमार की दस साल के बेटे में सफेद दाग की समस्या है। उन्होंने बताया कि स्किन चिकित्सक दूर से ही यह समस्या जांच रहे हैं और दवा लिख रहे हैं। ओपीडी गेट से उनकी दूरी काफी है। इसमें कुछ बदलाव होने चाहिए, नहीं तो इलाज से संतोष न मिलना भी एक समस्या बन सकती है।
जिला अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेंद्र कुमार ने बताया किकोरोना काल में संक्रमण से बचाव को पहली प्राथमिकता दी जा रही है। केवल चिकित्सक व अन्य मेडिकल स्टाफ की ही सुरक्षा नहीं, इसमें मरीज की भी सुरक्षा है। दूरी का पालन बेहद जरूरी है। इसलिए इस तरह की व्यवस्था की गई है। फिर भी मरीज पूरी तरह से संतुष्ट हो, इसको लेकर चिकित्सक उनकी काउंसलिंग भी करेंगे, इसको लेकर चिकित्सकों के साथ एक चर्चा की जाएगी।
