Bareilly News: नौकरी लगवाने के बहाने आठ लाख रुपये की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारादरी में पर्स निर्माता से सरकारी नौकरी लगवाने के बहाने आठ लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ित ने नौकरी न लगने पर जब आरोपियों से रुपये मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

फाईक एन्क्लेव निवासी शोएब अली ने बताया कि वह कुतुबखाना पर लेडीज पर्स बनाते हैं। उनकी दुकान पर विसी रम्पुरा ज्योति जागीर निवासी रमेश चंद्र पर्स खरीदने आता था। एक दिन उसने कहा कि उसकी मंत्रियों और बड़े-बड़े अधिकारियों से अच्छी पहुंच हैं। यदि कोई बेरोजगार पढ़ा लिखा लड़का हो तो बताना। तब उन्होंने अपने दोस्त अशफाक के साढ़ू फरमान की नौकरी लगवाने की बात की। 

इसके बाद रमेश ने फरमान की बात कुलदीप से कराई। कुलदीप ने कई बार में फरमान से यह कहते हुए 4.80 लाख रुपये ले लिए कि काम हो रहा है। एक दिन फरमान ने कहा कि उसे नियुक्ति पत्र मिल गया है। फरमान के कहने पर शेष रकम 3.20 लाख रुपये भी कुलदीप के खाते में दोबारा भेज दी, लेकिन नियुक्त पत्र फर्जी निकला। बारादरी पुलिस ने आरोपी कुलदीप, रमेश व अशफाक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढे़ं- Lok Sabha Elections: साथ लेकर चले 50 हजार रुपए से ज्यादा तो देना होगा हिसाब, SSP ने 84 टीमें की गठित

 

संबंधित समाचार