Auraiya: बाइक सवार लोगों ने घर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग; दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल, इस बात को लेकर था विवाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा में देर रात बाइक सवार चार लोगों ने घर में घुसकर दो महिलाओं को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली लगने से दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें तत्काल औरैया जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिलाओं की गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में बताते हैं कि पढ़ीन दरवाजा निवासी पुष्पा देवी की बेटी लक्ष्मी की शादी कबीरपुर में विष्णु तिवारी के साथ हुई थी। विष्णु तिवारी की सड़क दुर्घटना में दो महीने पहले मौत हो गई। इसके बाद विष्णु तिवारी के परिवरीजन हिस्से में पड़ने वाली तीन बीघा जमीन के लिए विष्णु की पत्नी लक्ष्मी पर दबाव बनाने लगे और इसी मामले को लेकर बाइक पर आए अशोक, राजू व अन्य दो लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 

जिसमें गोली लक्ष्मी और उसके साथ बैठी उसकी चचेरी बहन रूबी को लग गई। जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। गन शॉट की सूचना पर औरैया कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।

वहीं घटना की जानकारी पर एसपी चारू निगम जिला अस्पताल पहुंची और घायलों के परिजनों से जानकारी ली।उन्होंने बताया कि गोली कांड के आरोपी अशोक, राजू को पकड़ने के लिए टीम बना दी गई है। गोलीकांड में दो महिलाएं घायल हुई हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं घायलों को समुचित इलाज के लिए हायर सेंटर सैफई रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Kannauj: शादी की खुशियां बदल गईं मातम में: बारातियों से भरी कार में ट्रक ने मारी टक्कर; दूल्हे के मामा समेत तीन की मौत

 

संबंधित समाचार