बहराइच: प्रति यूनिट कम खाद्यान्न देता है कोटेदार, विरोध पर कहता है अपशब्द, महिलाओं ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
बहराइच, अमृत विचार। ऊंचवा पुरैनी गांव निवासी महिलाएं मंगलवार को डीएम कार्यालय पहुंची। सभी ने कोटेदार पर प्रति यूनिट एक किलो कम खाद्यान्न देने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। सभी ने कोटे की जांच कराकर कार्यवाई की मांग की है।
चित्तौरा विकास खंड के ग्राम पंचायत उंचवा पुरैनी गांव की महिलाएं मंगलवार को डीएम कार्यालय पहुंची। सभी ने कहा कि गांव का कोटेदार जाकिर पहले ही ई पास मशीन में अंगूठा लगवा लेता है। इसके बाद प्रति यूनिट एक किलो कम खाद्यान्न देता है। जब इसका विरोध महिलाएं और ग्रामीण विरोध करते हैं तो कोटेदार अपशब्दों का प्रयोग करता है। ऐसे में ग्रामीणों को कम खाद्यान्न के साथ अपशब्दों का सहन करना पड़ता है।
पूर्ति निरीक्षक शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करती हैं। इससे नाराज होकर सभी डीएम को शिकायती पत्र देने आई है। सभी ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद ज्ञापन दिया। इस मामले में डीएसओ नरेंद्र तिवारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कार्यालय भेज दें। जांच करवा रहे हैं। इस दौरान सुनीता देवी, जीरा देवी, प्रियंका, नीलम, इंदल, सोनवा जोगेंद्र चौहान, संतोष कुमार, विजय, सोनवर्षा देवी, राकेश चौहान समेत अन्य मौजूद रहे।
