बहराइच: 10 बदमाशों पर पुलिस ने की गैंगस्टर की कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के रूपईडीहा, मटेरा और नानपारा पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इससे अन्य अपराधियों में हड़कंप मच गया है। रूपईडीहा थानाध्यक्ष शमसेर बहादुर सिंह ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चिन्हित सक्रिय बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई की शुरुआत की है। उन्होंने रूपईडीहा के घसियारन मोहल्ले निवासी अनवर खान, कस्बे निवासी राजू रायनी के विरूद्ध गैंगस्टर ऐक्ट की कार्यवाई की है।

यह दोनो शातिर बदमाश गैंग बनाकर चोरी की वारदातें अंजाम देते है। उधर नानपारा कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने लुटेरा गैंग सरगना ऊंचवा धतौलिया निवासी दीवान सिंह, गैंग के अन्य गुर्गे राजस्थान के सीकर जिले के सीएलसी चौक वार्ड नम्बर 39  निवासी अंकित कुमावत, जगदम्बा कालोनी वार्ड नम्बर 40 कमलेश कुमावत, आरटीओ दफ्तर निकट सरोज नगर निवासी मोहम्मद हमराज पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाई की गई है। 

मटेरा के प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने बताया कि मदारगढ़ी के मजरे मटेरा बहादुर सिंह निवासी तिलक राम जो प्रतिबंधित प्रजाति के मवेशियों के वध गैंग का सरगना है। इसके अन्य गुर्गों इसी गांव निवासी कमालुद्दीन उर्फ कोयला, कलीम उर्फ भुरूऊ, कमरुद्दीन जो पूर्व में गौवध निवारण अधिनियम मे गिरफ्तार किए गए है। इन चारों के विरूद्ध गैंगस्टर ऐक्ट में कार्यवाई की गयी है।

यह भी पढ़ें:-प्रयागराज: बेटी ने फंदा लगाकर दी जान, तो भड़के मृतका परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों को घर में बंद कर लगाई, दो जिंदा जले

संबंधित समाचार