कासगंज: होली पर्व को लेकर एहतियात बरत रही पुलिस, बना रही हुड़दंगियों की कुंडली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अराजक तत्वों से भरवाए जा रहे मुचलके

कासगंज, अमृत विचार। होली पर्व पर कोई अनहोनी न हो इसके लिए पुलिस पूरी तरह सतर्कता बरत रही है। जिले के सभी थाना क्षेत्र के अराजक तत्वों एवं संदिग्धों की सूची तैयार की जा रही है। जिससे पर्व पर कोई अनहोनी न हो सके। पुलिस इन सूचीवद्ध लोगों से मुचलके भरवा रही है। चुनाव के मद्देनजर भी और सतर्कता बरती जा रही है। 

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर होली के रंग में भंग न पड़े इसके लिए सभी थाना, कोतवाली पुलिस अर्लट मोड में है। पुलिस द्वारा अपराधियों और संदिग्ध तत्वों की कुंडली बनाई जा रही है, जिससे उन्हें समय से पहले पकड़ा जा सके। जिला बदर से लेकर अपराधियों के डोजियर फार्म भरवाए जा रहे है। जिससे शहर में अमन चैन बना रहा। 

पुलिस बना रही हुड़दंगियों की कुंडली
वहीं, लाइसेंसी हथियार रखने वाले व्यक्ति से भी पूछताछ की जा रही है। वही संदिग्ध अपराधियों की जिनकी धरपकड़ भी की जा रही है। होली पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों, नशे के सौदागरों और बदमाशों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। थाना वार ऐसे लोगों की कुंडलियां भी तैयार कर ली गई है। जो होली के मौके पर शहर की शांति व्यवस्था को भंग कर सकते हैं, उन पर पुलिस की खास नजर हैं। शहर के जिन इलाकों में होली या अन्य त्योहारों के मौके पर विवाद की स्थिति पैदा होती है। उन्हे चिन्हित किया जा रहा है।

चुनाव और होली के मद्देजर मुचलके की कार्रवाई चल रही है। अपराधियों को पाबंद और अन्य कई शरारती तत्वो को रेड कार्ड जारी किए गए है। वहीं शराब विक्रेताओ और डीजे साउंड वालों को नोटिस दे दिए गए हैं। वहीं पुलिस ने नशेड़ियों, बदमाशों और अवैध नशे के सौदागरों को सलाखों के पीछे पहुंचाने की कार्रवाई जारी है। किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नही किया जाएगा - अजीत चौहान, सीओ सिटी।

ये भी पढे़ं- कासगंज: सोरों की खुशी ने दिल्ली में छोटे पर्दे पर जीता सबका दिल, सोनी टीवी के सुपरस्टार सिंगर कार्यक्रम में हुआ चयन

संबंधित समाचार