Video: गोंडा में भिड़े दो पक्ष, बच्चों के विवाद में जमकर चलाये पत्थर और डंडे
सात लोग हुए घायल, दो तरफा मुकदमा दर्ज
रुपईडीह/ गोंडा, अमृत विचार। बच्चों के झगड़े को लेकर कौड़िया के सेहरिया कला गांव में दो पक्षों में लाडी डंडों से हुई मारपीट में महिला समेत सात लोग जख्मी हो गए। घटना की रिपोर्ट दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध दर्ज कराई है। मंगलवार को सुबह गांव निवासी शहजाद व भोले के मध्य कल हुए बच्चों के झगड़े को लेकर लाठी डंडों से मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट की घटना में शहजाद, सबीना, शकीना, भोले, सलीम मैथू व जाकिर घायल हो गए।
इस घटना की रिपोर्ट दोनों पक्षों ने चार-चार लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने बताया कि सभी घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुपईडीह भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना पुलिस चौकी दुबहा बाजार के प्रभारी गोपाल सिंह को सौंपी गई है।
#Video गोंडा में दो पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थर और डंडों से जमकर किये प्रहार, बच्चों के विवाद में हुई भिड़ंत #gondapolice #UPPolice pic.twitter.com/qEulHd7doQ
— Amrit Vichar (@AmritVichar) March 19, 2024
